Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में शुरू हो रही टाटा की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, लोकल युवाओं को मिलेगा रोजगार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उधमसिंह नगर: टाटा समूह अपने अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट यहाँ स्थापित करने वाला है जिसके अंतर्गत सेमीकंडक्टर चिप के सब कॉम्पोनेंट तैयार किए जाएंगे, इसकी दुनियाभर में बेहद ज्यादा डिमांड है क्यूंकि इसे इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर लो रीढ़ की हड्डी माना जाता है और ये सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में प्रयोग होता है।प्रदेश में चल रही उच्चतम स्तर की बेरोजगारी के लिए प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स समिट के जरिए राज्य में उद्योग क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती है। उत्तराखंड में टाटा समूह अपनी इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने जा रहा है, लम्बे समय से सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम समेत उद्योग से जुड़े अधिकारी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और अब टाटा समूह द्वारा इसे मंजूरी भी मिल गई है। साथ ही टाटा समूह ने इसके लिए रुद्रपुर खुर्पिया फॉर्म का चयन भी कर लिया है, यहाँ पर करीब 350 एकड़ में टाटा ग्रुप का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थित होगी।कई दौर की बातचीत हुई सफलउत्तराखंड शासन के अधिकारी टाटा इलेक्ट्रॉनिक के सीईओ के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि इसकी जिमेदारी संभाल रही मीनाक्षी सुंदरम टाटा इलेक्ट्रॉनिक समूह के साथ संपर्क में है और कोशिश की जा रही है कि टाटा समूह की ये बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जल्द से जल्द उत्तराखंड में स्थापित हो। पूरे विश्व में सेमीकंडक्टर चिप की भारी डिमांड है, अभी वर्तमान में ताइवान इस क्षेत्र में लीड कर रहा है। अब भारत भी ताइवान के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण के लिए कदम आगे बढ़ा रहा है, टाटा गुजरात में एक बड़ी यूनिट स्थापित कर रहा है और इसके सब कंपोनेंट के लिए देश के अलग-अलग राज्यों मैं यूनिट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है, टाटा ने असम के बाद उत्तराखंड में भी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का फैसला लिया है। इसमें एक तरफ युवाओं का कौशल विकास हो सकेगा, साथ ही प्रदेश में बड़ी संख्या में यूनिट के माध्यम से रोजगार भी दिया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago