Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में अब लोगों को जल्द क भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। आईएमडी के पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड में जल्द ही मॉनसून दस्तक देने वाला है। मॉनसून के उत्तराखंड में प्रवेश होने के बाद प्रदेशभर में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते रोज बारिश के बाद गुरुवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा के बाद तेज धूप खिली। हालांकि, कहीं भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज नहीं किया गया। जबकि दो दिन पहले तक 17 स्थानों पर लू चल रही थी। शुक्रवार को भी चार जिलों में तेज बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं।मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी स्थानों पर शुक्रवार और शनिवार को बहुत हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तराखंड में लू जैसे हालात नहीं हैं। दो दिन बहुत हल्की बारिश होगी और इसके बाद पूरे राज्य में मध्यम से लेकर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत भी मिलेगी।मॉनसून जल्द ही सक्रिय हो सकता हैमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, दो से तीन दिन तक प्री-मॉनसून के बाद राज्यभर में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। जबकि, गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कई स्थानों पर बहुत हल्की बारिश रही।लेकिन, मसूरी में बुधवार रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक सर्वाधिक 117 मिमी रिकॉर्ड की गई। उधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। यहां आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।मसूरी में मौसम सुहावनाबारिश के बाद मसूरी में मौसम सुहावना हो गया है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। यहां सुबह-शाम हवाओं में काफी ठंडक महसूस की जा रही है। पर्यटक भी मसूरी के इस सुहावने मौसम का जमकर आनंद उठा रहे हैं।पंखे और कूलर की डिमांड में आई गिरावटदेहरादून में पंखे-कूलर की डिमांड में भी अचानक कमी आ गई है। एक दिन पहले तक दून के साथ ही मसूरी में पंखे और कूलर खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंच रहे थे, लेकिन गुरुवार को इन दुकानों पर कम ही ग्राहक पहुंचे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…