प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित :आकाश सारस्वत – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share1

*प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित :आकाश सारस्वत*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर ( चमोली) के प्राचार्य आकाश सारस्वत तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सदस्यों द्वारा जोशीमठ विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन, राजकीय इंटर कॉलेज बड़ागांव ,राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमठ ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पैनी, सरस्वती विद्या मंदिर जोशीमठ और नवोदय विद्यालय पीपलकोटी विद्यालयों के अनुश्रवण के दौरान विद्यालयों के पठन-पाठन तथा शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया l टीम द्वारा अध्यापकों को शैक्षणिक विकास हेतु सहयोग भी प्रदान किया गया lवर्तमान में सत्रारंभ में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालयों में छात्र संख्या की बढ़ोतरी हेतु प्रयास किया जा रहे हैं lप्राचार्य श्री सारस्वत द्वारा बताया गया कि जिले में विद्यालयों को पीएम श्री बनाकर कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, गणित प्रयोगशाला पुस्तकालय तथा भौतिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है l मिशन कोशिश ,बुनियादी संख्या ज्ञान , कौशलम , आनंदम, परामर्श एवं मार्गदर्शन सेल, सुरक्षा का ज्ञान आदि के जरिए छात्र उपयोगी क्रियाकलापों द्वारा छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, वर्तमान में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को भोजन के अलावा दूध भी दिया जा रहा है lप्राचार्य श्री सारस्वत में बताया कि इसी माह से गुणवत्तापरक शिक्षा हेतु जिले में अध्यापकों को प्रोत्साहित किया जाएगा l प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा lप्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक सफल हों इस हेतु कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं l प्राचार्य के साथ अनुश्रवण टीम में डायट से लखपत सिंह बर्तवाल ,मनोज धपवाल ,सुबोध कुमार डिमरी थे lराजकीय बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ में हुए प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता महक और मुस्कान को डायट प्राचार्य तथा विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला बहुगुणा द्वारा सम्मानित किया गया lइस मौके पर विद्यालय में तारा राणा, रेखा राज, प्रीती राणा , शोभा , सुमित्रा, प्रीति, दीपमाला ,दीप्ति, शकुंतला शिवानी, शशि , कविता ,बबीता और गीता मौजूद रहे l

Share1

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

21 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

43 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago