टीएचडीसीआईएल ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया क्यूआर आधारित स्मार्ट मेडिकल कार्ड – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून/ऋषिकेश,: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड उत्कृष्टता, सततता और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्यरत कर्मचारियों, सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण को प्राथमिकता देने के साथ ही विद्युत क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। इस प्रतिबद्धता के अनुरूप, टीएचडीसीआईएल ने 01 अप्रैल, 2024 को क्यूआर-आधारित स्मार्ट मेडिकल कार्ड प्रणाली के लॉन्च के साथ प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए एचआर डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने कहा कि कर्मचारी कल्याण की दिशा में क्यूआर-आधारित स्मार्ट मेडिकल कार्ड की शुरूआत एक महत्वपूर्ण उपलब्‍धि है और तेज़ी से बदलते समय की मांग भी है। मानव संसाधन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री विश्नोई ने कहा कि चिकित्‍सा प्रक्रियाओं को सरल बनाने के साथ निगम में कार्यरत कर्मचारियों, सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों और उनके परिवारों को चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधाओं की शीघ्र और आसानी से उपलब्धता, कर्मचारियों के मध्‍य संगठन के प्रति विश्वास और समर्पण को जागृत करती है और उन्हें संगठनात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेन्‍द्र सिंह, ने कहा कि संगठन सदैव कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने की दिशा में उच्च और चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने की आकांक्षा रखता हैं। मानव संसाधन द्वारा उठाया यह कदम कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करने की निगम की संस्कृति को दर्शाता हैं।
कर्मचारी कल्याण हेतु प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, श्री सिंह ने सतत विकास को आगे बढ़ाने में स्वस्थ कार्यबल के महत्व को भी रेखांकित किया साथ ही उन्होंने कहा कि क्यूआर-आधारित स्मार्ट मेडिकल कार्ड सिस्टम प्रतिभा और सहायक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए टीएचडीसीआईएल के समर्पण का प्रतीक है।श्री सिंह ने आगे कहा कि क्यूआर-आधारित स्मार्ट मेडिकल कार्ड सिस्टम का लॉन्च हमारे कार्यबल की बेहतरी के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न मानव संसाधन प्रणालीगत सुधार पहलों की श्रृंखला में से एक है।उन्होंने आगे कहा कि टीएचडीसीआईएल का दृढ़ विश्वास है कि स्थिरता के साथ विकास करने के लिए हमारा मानव संसाधन सबसे महत्वपूर्ण तत्व और प्रमुख संसाधन है। निगम ने हमेशा प्रतिभाओं के विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने कर्मचारियों हेतु सर्वोत्तम मानव संसाधन प्रथाओं को तैयार और कार्यान्वित किया है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

21 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

44 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago