Monsoon Alert 7 Nov 2025: देशभर के कई राज्यों में ठंड का आगमन हो चुका है। लोगों ने तो रजाई और कंबल निकालना शुरू कर दिया है। बता दें कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। पिछले साल की बात करें तो दिसंबर में बर्फबारी शुरू हुई थी। लेकिन इस बार तो अक्टूबर से ही लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली समेत कई जगहों पर शीतलहर ने दिल्लीवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। इसके अलावा अभी भी कई राज्यों में लगातार बारिश का अलर्ट जारी है। दक्षिण राज्यों में मूसलाधार बारिश ने आफत मचा रखी है। इसी बीच आईएमडी ने कल के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।
हिमाचल में तापमान पहुंचा शून्य से नीचेपहाड़ों पर मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। हिमचाल की बात करें तो कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे यानि माइन्स में पहुंच चुका है। इसके अलावा उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। अगर हिमाचल में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने कई जगहों पर भयंकर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो यहां विभाग की तरफ से चेतावनी जारी दी है। साथ ही बर्फबारी के दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
बिहार समेत इन राज्यों में मचेगा मौत का तांडवबिहार में मौसम की बात करें तो चुनाव के दौरान मौसम पूरी तरह से बदलना जा रहा है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के कई राज्य घने कोहरे से छिप जाएंगे। इसके अलावा तापमान में जबरदस्त गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यानि एक तरफ बिहार में सियासी पारा तेजी से बढ़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भयंकर ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है।
अगर अन्य राज्यों में मौसम की बात करें तो तमिलनाडु में 7-8 के दौरान और केरल में 8-10 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…