Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड का नामचीन बिल्डर परिवार समेत हापुड़ से गायब, करोड़ों रुपये की बात आई सामने – myuttarakhandnews.com

हापुड़। उत्तराखंड के देहरादून के नामचीन बिल्डर परिवार सहित हापुड़ से गायब हो गए हैं। वह दीपावली से पहले 16 नवंबर को हापुड़ के राधापुरी में ससुराल में आए थे। अगले दिन वह देहरादून वापस चले गए, लेकिन वहां पर नहीं पहुंचे। बिल्डर के ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली पुलिस से उनकी तलाश की गुहार लगाई है। बिल्डर पर प्लाट देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये वसूलने और झांसा देकर बैंक से भी करोड़ों का कर्ज लेने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड के नामचीन बिल्डर शाश्वत गर्ग देहरादून में इंपीरियल वैली नाम से प्लाटिंग कर रहे हैं। उनकी ससुराल हापुड़ के विवक विहार-राधापुरी में है। राधापुरी के रहने वाले सुलभ गर्ग ने पुलिस को बताया कि उनके साथ रिश्तेदार शाश्वत गर्ग व बहन साक्षी गर्ग 16 नवंबर को हापुड़ आए थे। वह दो कारों में परिवार के छह लोग सवार थे और रात में करीब 10 बजे यहां पहुंचे थे।
बताया कि अगले दिन 17 नवंबर को दोपहर बाद वापस देहरादून चले गए, लेकिन वहां पर नहीं पहुंचे। उसके बाद में उनका कोई अता-पता नहीं है। वह परिवार के साथ हर साल दीपावली पर बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन को जाते हैं, लेकिन अबकी बार वहां भी नहीं पहुंचे। उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।
पुलिस को दी शिकायत में आशंका व्यक्त की गई है कि कहीं उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी नहीं हो गई हो। गर्ग परिवार हुंडई क्रेटा कार (UK07FK0018)और हुंडई टिसोन कार (UK07FL9369)से हापुड़ आए थे।
बिल्डर शाश्वत गर्ग और उनके परिवार के सदस्य दीपावली से पहले 16 नवंबर को हापुड़ ससुराल में आए थे। अगले दिन यहां से वह वापस देहरादून लौट गए। उनके ससुराल पक्ष का आरोप है कि वापस देहरादून नहीं पहुंचे। हमने मोबाइल सीडीआर के आधार पर कई नंबरों पर बात की हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

21 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago