Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज जारी किया है। रविवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हुई।चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में मौसम सुहावना बना रहा और तापमान में भी कमी आई। देहरादून में भी कुछ देर की बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।चार हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना भी है। मंगलवार से मौसम शुष्क रह सकता है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 12.1 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड…
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों…
दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले…
हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स…
देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…
देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…