Categories: hindiUttarakhand

इनामी शूटर की तलाश में चार राज्यों में उत्तराखंड पुलिस ने डाला डेरा, एक एनकाउंटर में ढेर – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार; 28 मार्च को तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस एक शूटर अमरजीत सिंह को हरिद्वार में एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। हत्याकांड का दूसरा शूटर बाइक सवार व एक लाख के इनामी सर्वजीत सिंह की तलाश में पुलिस टीम 18 दिन से जूझ रही है। पुलिस और एसटीएफ की 12 टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश दिल्ली पंजाब और हरियाणा में डेरा डाले हैं। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में एक लाख के इनामी दूसरे शूटर को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस मैनुअली सहित सर्विलांस की सहायता ले रही है। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस की 12 टीम पंजाब, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में डेरा डाल दबिश दे रही हैं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शूटर को जल्द गिरफ्तार कर हत्या के षडयंत्र में शामिल अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा। हालांकि पुलिस इस मामले में एक शूटर को मुठभेड़ में ढेर करने के साथ ही नौ षड़यंत्रकारी और मददगारों को गिरफ्तार कर चुकी है।एक शूटर एनकाउंटर में ढेर28 मार्च को नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस एक शूटर अमरजीत सिंह को हरिद्वार में एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। हत्या के षडयंत्र में शामिल और शूटरों को मदद पहुंचाने के आरोपित दिलबाग सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ काला, हरमिंदर उर्फ पिंदी, बलकार सिंह, परगट सिंह, जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिंटू, सुखदेव सिंह उर्फ सोनू, सुल्तान सिंह व सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।हत्याकांड का दूसरा शूटर बाइक सवार व एक लाख के इनामी सर्वजीत सिंह की तलाश में पुलिस टीम 18 दिन से जूझ रही है। पुलिस और एसटीएफ की 12 टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में डेरा डाले हैं। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हत्या के षडयंत्र में शामिल अन्य आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शूटर सर्वजीत सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस टीम जुटी है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ सतत विकास…

5 minutes ago

लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…

5 hours ago

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

तीन लोग घायल देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

6 hours ago

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…

8 hours ago

एसएसपी के सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई तय –

 देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…

9 hours ago