Categories: hindiUttarakhand

केदारनाथ का 9 घंटे का सफर 36 मिनट में होगा पूरा! उत्तराखंड में बनेगा दुनिया का सबसे हाईटेक रोपवे – myuttarakhandnews.com

पहाड़ों की गोद में बसा केदारनाथ धाम, हिमालय की ऊंचाइयों में स्थित एक ऐसा तीर्थ है जहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को न सिर्फ चढ़ाई करनी पड़ती है, बल्कि उन्हें बदलते मौसम, बारिश, बर्फबारी और कठिन रास्तों का भी सामना करना पड़ता है. यह यात्रा हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है, लेकिन इसकी कठिनाई इसे कई बार चुनौतीपूर्ण बना देती है. खासकर बुजुर्गों, बच्चों के लिए यह यात्रा करना मुश्किल हो सकता है.
अब इस यात्रा को आसान बनाने के लिए अडानी ग्रुप 4 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत में 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने जा रहा है. इसमें सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की यात्रा को 8 से 9 घंटे से घटाकर सिर्फ 36 मिनट में पूरा करने की बात कही जा रही है.
सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारीगौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी, अदाणी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है. इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है.सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में बताया गया है कि केदारनाथ यात्रा लाखों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, लेकिन कठिन, अप्रत्याशित रास्ते और लंबा समय इसे चुनौतीपूर्ण बनाते हैं. अब इसके लिए अडानी ग्रुप सुविधा को आस्था से जोड़ने का कदम उठा रहा है.
अब 12.9 किलोमीटर लंबा केदारनाथ रोपवे की मदद से यात्रा का समय 8 से 9 घंटे से घटकर मात्र 36 मिनट होगा. हर घंटे 1 हजार 800 यात्री प्रति दिशा में यात्रा कर पाएंगे. इस रोपवे की गोंडोला में 35 सीटों की व्यवस्था होगी. और ये भारत का पहला 3S रोपवे बनेगा जो दुनिया की सबसे सुरक्षित और आधुनिक तकनीकों पर आधारित होगा.
प्रकृति का ध्यान रखने की कही है बातवीडियो में बताया गया है कि ये रोपवे समय बचाएगा और सुरक्षित सुगम यात्रा देगा. इसकी मदद से बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं आसानी से यात्रा कर पाएंगे, और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण चुनौती है, लेकिन अडानी ग्रुप ने सतत निर्माण, मंजूरी और स्थानीय भागीदारी का वादा किया है ताकि प्रकृति और आस्था का संतुलन बना रहे. जब आस्था की राह आसान और सुरक्षित होगी तब भारत की विरासत और मजबूत होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

2 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

3 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

5 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

5 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

6 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

6 hours ago