मुक्तेश्वर में होगा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन, ‘वन हेल्थ’ अवधारणा पर जुटेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ | HNN 24×7

मुक्तेश्वर में होगा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन
नैनीताल के मुक्तेश्वर में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) नवंबर की शुरुआत में एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। 6 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह सम्मेलन ‘वन हेल्थ’ यानी ‘एक स्वास्थ्य’ की अवधारणा पर आधारित होगा, जिसका उद्देश्य मानव और पशुओं में एक-दूसरे से फैलने वाली बीमारियों के समाधान खोजना है। इस तीन दिवसीय आयोजन में दुनिया भर से वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे ताकि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों को मजबूती दी जा सके।

 

 
मुक्तेश्वर सम्मेलन में 36 उद्योगों और वैज्ञानिकों की भागीदारी तय
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) मुक्तेश्वर में होने वाला अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। संस्थान के संयुक्त निदेशक वाई.पी.एस. मलिक ने बताया कि सम्मेलन में मानव में पशुओं से फैलने वाली बीमारियों के समाधान के साथ वैक्सीन शोध, तकनीकी विकास और उद्योग जगत की जरूरतों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना और बर्ड फ्लू जैसी बीमारियां पशुओं से मानव में फैलती हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए वैक्सीन के बेहतर उपयोग पर विचार किया जाएगा। ‘वन हेल्थ’ अवधारणा पर आधारित इस सम्मलेन में 36 से अधिक उद्योगों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि वैक्सीन विकास और बाजार की मांग के बीच संतुलन कायम किया जा सके। सम्मेलन का उद्देश्य पशुजन्य रोगों, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयासों को सशक्त बनाना है।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मां नंदा-सुनंदा का मायके में भव्य स्वागत, कदली वृक्ष लेकर निकली भक्तों की शोभायात्रा –

देहरादून,। कूर्मांचल परिषद गढ़ी कैंट शाखा की ओर से आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ …

20 minutes ago

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर पौड़- निर्वाचक नामावलियों…

42 minutes ago

ग्राफिक एरा में पंचायती राज कर्मी सीखेंगे एआई की बारीकियां –

देहरादून,  ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पंचायती राज कार्मिकों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन, दस्तावेज और प्रेजेंटेशन…

1 hour ago

भाजपा के लोगों, जरा आंखों में भर लो पानी—अंकिता भंडारी को मत भूलिए: गरिमा दसौनी –

 देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि…

1 hour ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ

यमकेश्वर(पौड़ी )। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने…

1 hour ago