महिला की मॉर्फ़ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले अभियुक्त हुए गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून : 31 जनवरी 2025 को थाना नेहरुकोलोनी क्षेत्र की एक महिला ने प्रार्थना देते हुए बताया कि उसे भिन्न-भिन्न अज्ञात मोबाइल नम्बरों से उसको व परिजनों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है ।साथ ही उनकी व परिवार जनों की मॉर्फ की गई अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें उनके व्हाट्सअप मोबाइल नम्बरों पर भेजकर ब्लैकमेल करने का प्रयास हो रहा है ।
जांच के बाद 08/02/2025 को दिल्ली-गुड़गांव से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाना नेहरुकोलोनी पर लाया गया।
जहाँ अभियुक्तों ने बताया कि तीनों पूर्व में कॉल सेंटर में काम करते थे, जहाँ से उनके द्वारा इंटरनेट के माध्यम से लोन के लिए संपर्क करने/लोन प्राप्त करने वाले लोगो के नंबर प्राप्त किये गए थे, जिनसे उनके द्वारा वर्चुअल नंबरो से संपर्क कर लोन की वसूली की धमकी देकर उन्हें डरा धमका कर उनका पर्सनल डेटा तथा पारिवारिक सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर प्राप्त किये जाते थे। अभियुक्तो द्वारा प्राप्त डेटा में से महिलाओ के मोबाईल नम्बरों को टारगेट कर उनके प्रोफाइल में लगी फोटो को एडिट कर उनकी मॉर्फ की गई अश्लील फोटो को उनके रिश्तेदारों व अन्य लोगों में वायरल करने की धमकी देकर यूपीआई के माध्मय से पैसे की वसूली की जाती थी तथा पैसों के खाते में आने पर वे उसे तुरंत निकाल लेते हैं व उक्त व्यक्ति/महिला का डेटा तुरन्त ही अपने मोबाईल फोन से हटा देते हैं, अभियुक्तों द्वारा इस काम के लिए चोरी के मोबाइल फोन व लैपटॉप का प्रयोग किया जाता हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सचिन कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद निवासी- कापसीड़ा निकट पुलिस चौकी कापसीडा बॉर्डर मेट्रो स्टेशन द्वारका, थाना द्वारका, नई दिल्ली मूल पता- निवासी ग्राम बलिया, थाना पारसा, जिला छपरा, बिहार हाल पता- आई0 ब्लाँक ओम विहार थाना पालमपुर, गुडगाँव, उम्र 22 वर्ष2- विशाल तिवारी पुत्र रमेश तिवारी निवासी- कापसीड़ा निकट पुलिस चौकी कापसीडा बॉर्डर मेट्रो स्टेशन द्वारका, थाना द्वारका, नई दिल्ली मूल पता- ग्राम आमी थाना दिग्वाडा जिला छपरा, बिहार, उम्र 24 वर्ष3- पवन कुमार पुत्र प्रमोद ठाकुर निवासी- ग्राम बेलना, थाना नागर, जिला मोतीहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार हाल पता- रिश्तेदार राहुल जीजा के घर, ओम विहार, थाना पालमपुर, गुड़गांव, हाल पता- सैक्टर 23 ए गली नम्बर 07 संडे मार्केट थाना पालमपुर, गुडगाँव, उम्र 24 वर्ष

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

57 minutes ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

1 hour ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

4 hours ago