Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे त्रिवेणी संगम, लगाई आस्था की डुबकी – Uttarakhand

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami reached Triveni Sangam, took a dip of faithइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)प्रयागराज: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को त्रिवेणी संगम पर पहुंचकर आस्था के डुबकी लगाते नजर आए। उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। सीएम धामी फैमिली के साथ वोट पर बैठकर त्रिवेणी संगम पहुंचे। प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार का दिन अहम जा रहा है। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रही हैं। वहीं, इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने महाकुंभ नगर पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पवन स्नान किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ को आस्था का महासंगम करार दिया। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ हमारे कार्यकाल में आया है।सीएम ने की पीएम-सीएम की सराहनासीएम धामी ने महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में स्थापित उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण किया। वहां आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रयागवाल मार्ग पर आयोजित ‘ज्ञान महाकुंभ’ में भाग लिया।सीएम धामी ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति के उत्थान में इस तरह के आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।यूसीसी पर भी कार्यक्रमप्रयागराज में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में भी सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को शामिल हुए। इसमें उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं और साधु-संतों को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा कि इस अवसर पर पूज्य साधु-संतों और गुरुजनों का सानिध्य एवं आशीष प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों और देवतुल्य जनता के आशीर्वाद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया है।सीएम धामी ने कार्यक्रम में यूसीसी की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखंड से प्रवाहित हुई यूसीसी की यह गंगा आने वाले समय में पूरे देश में समानता, विकास और सामाजिक न्याय के नए द्वार खोलेगी। यह कदम ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।हरिद्वार अर्द्धकुंभ में किया आमंत्रितमुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ के लिए भी सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। उन्होंने मां गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़े। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड मंडपम जैसे केंद्र उनकी यात्रा को सुविधाजनक बना रहे हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ को आस्था का महासंगम करार दिया। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ उनके युग में आया है। उन्होंने महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड मंडपम का भी निरीक्षण किया और ज्ञान महाकुंभ में भी हिस्सा लिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

5 minutes ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

28 minutes ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

39 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

4 hours ago