शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में बनी मजार को लेकर हंगामा, विरोध के बाद प्रशासन ने तोड़ी
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में बनी मजार को लेकर हंगामा, विरोध के बाद प्रशासन ने तोड़ीउत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल परिसर में चोरी-छिपे बनी मजार ने बवाल खड़ा कर दिया है। हिंदू संगठनों ने परिसर में घुसकर हंगामा किया और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध मजारों को ध्वस्त करने और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दून के एक प्रतिष्ठित स्कूल परिसर में कुछ व्यक्तियों ने चोरी-छिपे मजार का निर्माण कर दिया। कुछ हिंदू संगठनों को इसका पता चला तो उन्हाेंने परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया। इंटरनेट मीडिया पर लाइव चलाकर कुछ संगठन के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन की टीम ने निर्माण को ध्वस्त कराया दिया।
बिंदाल पुल के पास चकराता रोड से सटे एक प्रतिष्ठित स्कूल के परिसर में एक मजार के निर्माण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर चल रहा था। जिसका प्रशासन ने संज्ञान लिया। पता चला कि हिंदू संगठन जुड़ी महिला राधा धोनी सेमवाल ने मजार का वीडियो मंगलवार को लाइव चलाया।इसके बाद शासन और प्रशासन हरकत में आ गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध मजार आदि ध्वस्त करने और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो का संज्ञान लेते हुए पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने एसडीएम को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण…
23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…
पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद एवं प्रभावित बच्चों को…
जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…
जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…