उत्तराखंड में 2013 के बाद सबसे बड़ी आपदा, अब तक 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान

देहरादून : उत्तराखंड में इस साल मानसून सीजन ने एक बार फिर तबाही की नई कहानी लिख दी है। वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी के बाद प्रदेश में यह अब तक की सबसे भीषण आपदा साबित हो रही है। उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी समेत कई जिलों में बादल फटने, अतिवृष्टि और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में ₹5,000 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।
नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही सरकार
आपदा से हुए नुकसान का आकलन जिला प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है। सभी जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार को सहायता हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य में इस बार पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक नुकसान हुआ है।
वहीं, वित्त विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार बजट उपलब्ध कराएगी। फिलहाल, वित्त विभाग को आपदा की अंतिम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
प्रमुख जिलों में तबाही का आंकलन:
पौड़ी:

2008 संपत्तियां क्षतिग्रस्त, 7 मौतें, 5 लापता

₹77.46 करोड़ का अनुमानित नुकसान

486 सड़कें और 770 बिजली लाइनें प्रभावित

156 स्कूल भवन क्षतिग्रस्त

1.21 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित

उत्तरकाशी:

18 लोगों की मौत, 70 से अधिक लापता

खीरगंगा क्षेत्र में बाढ़ से धराली गांव पूरी तरह तबाह

360 भवन प्रभावित, 334 हेक्टेयर कृषि भूमि नष्ट

कुल नुकसान: ₹236.98 करोड़

चमोली:

11 मौतें, 14 घायल

132 भवन प्रभावित (16 पूर्ण, 116 आंशिक)

214 संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त

140 से अधिक परिवार प्रभावित

टिहरी:

3 मौतें, 452 भवन आंशिक/पूर्ण क्षतिग्रस्त

कुल नुकसान: ₹70 करोड़

राहत के रूप में ₹35.88 लाख वितरित

 रुद्रप्रयाग:

212 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त, कई स्रोत भी नष्ट

जल संस्थान को ₹4 करोड़ से अधिक का नुकसान

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago