देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में कुदरत का कहर का लगातार जारी है, बाढ़ और भूस्खलन की समस्याओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. बारिश और बाढ़ से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही हैं, मौसम विभाग ने तीसरे दिन भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है. आज भी उत्तराखंड के पांच जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं.
उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. चमोली, चंपावत, नैनीताल समेत पांच जिलों में आज भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर आदि जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
कई जिलों में भारी बारिश का अनुमानमौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, इन जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार हैं. प्रदेश के शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक रोहित ठकराल के मुताबिक, आज इन जिलों में कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है. इसकी वजह से तापमान सामान्य से नीचे आ गया है. आने वाले दिनों में भी लगातार बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं.
प्रदेश भर की 486 सड़के अवरुद्धउत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के की वजह से मलवा आने से 486 सड़कें प्रदेश भर में बंद हैं. इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 8 राष्ट्रीय राजमार्ग, 35 राज्य मार्ग, 21 मुख्य जिला मार्ग, 8 अन्य जिला मार्ग और 127 ग्रामीण मार्ग भी शामिल हैं.
सड़कों को खोलने का प्रयास जारीइन सड़कों सहित जिलेवार सड़कें इस प्रकार बंद हैं: पौड़ी में 67, टिहरी में 34, चमोली में 59, रुद्रप्रयाग में 51, उत्तरकाशी में 63, देहरादून में 35, हरिद्वार में 9, पिथौरागढ़ में 48, चंपावत में 12, अल्मोड़ा में 63, बागेश्वर में 15 और नैनीताल में 28. उधम सिंह नगर में दो सड़कें बंद हैं. फिलहाल तमाम सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश स्थानीय प्रशासन के काम में बाधा डाल रही है.
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…