Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बदलने वाला है… फर्जी खबर फैला दी; हुआ एक्शन – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली :सीएम पुष्कर सिंह धामी (पीटीआई) उत्तराखंड में फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट और अफवाहों के खिलाफ सरकार का एक्शन जारी है। उत्तराखंड पुलिस भी जमीन पर सक्रिय हो चुकी है और ऐसे किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जा रहा है। अब इसी कड़ी में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, आरोप है कि इन्होंने फेसबुक पर अपने पेज के जरिए यह फर्जी खबर फैला दी कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है।
फेसबुक पेज ‘आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति’, ‘उत्तराखंड वाले’ और ‘जनता जन आंदोलन इरिटेड’ के जरिए भ्रामक खबर फैलाई गई कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होने वाला है, मुख्यमंत्री ही बदल दिया जाएगा। अब यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई, इसी वजह से पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
उत्तराखंड पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे फर्जी खबरों को आगे ना बढ़ाएं। तर्क तो यहां तक दिया गया है कि राज्य इस समय मौसम की मार झेल रहा है, कई इलाके प्रभावित हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने वाला है जैसे भ्रामक पोस्ट लोगों में पैनिक क्रिएट कर सकते हैं। वैसे इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस ने फर्जी पोस्ट के खिलाफ सख्ती दिखाई है, गिरफ्तारी तक हुई हैं।
कई दूसरे राज्यों में भी फर्जी खबरों को लेकर सख्त रवैया दिखाया गया है, सरकार ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रही हैं, पत्रकारों तक पर एक्शन हुआ है। ऐसे मामलों में कई बार अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा भी उठ जाता है, उस वजह से सोशल मीडिया पर अलग ही डिबेट छिड़ जाती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

4 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

9 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

10 hours ago