Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश के साथ बरसी आफत, बच्ची की मौत-पिथौरागढ़ में हाईवे बंद – Uttarakhand

Disaster struck Uttarakhand with rain, girl died-highway closed in Pithoragarhइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आसमान से बारिश के साथ मौत भी बरसी है। गर्मी के बीच बारिश राहत के साथ मुसीबत भी लेकर आई है। आकाशीय बिजली गिरने से कोटद्वार में एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि, पिथौरागढ़ जिले में हाईवे पर मलबा आने से ट्रैफिक बंद रहा। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो 11 मई से अगले एक से दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश पर विशेषतौर से अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में दो दिन अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड के कई जगह हुई भारी बारिश आफत साबित हुई। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत काशीरामपुर तल्ला में आसमानी बिजली गिरने से एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई।जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही प्रदेश में कई जगह मलबा आने से सड़कें बाधित रहीं। कोटद्वार के एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि शनिवार शाम तेज बारिश के बाद बिजली गिरने से 11 वर्षीय सुहानी की मौत हो गई। जबकि पिता 30 वर्षीय सोनू और मां सोनम घायल हो गए।उत्तराखंड का यह है मौसम पूर्वानुमानमौसम विभाग ने 11 मई को देहरादून दून समेत कई पहाड़ी जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और झोंकेदार तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 16 मई तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।देहरादून-मसूरी समेत उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में शनिवार दोपहर को बाद तेज बारिश हुई। इससे मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार-सोमवार को भी अधिकांश हिस्सों में इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है।अल्मोड़ा में बारिश के बाद आफतअल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र के उडखोला (तड़ागताल) गांव में शनिवार को अतिवृष्टि से खदुवागाड़ गधेरा अचानक उफान पर आ गया। इससे भारी नुकसान हुआ। पत्थर और बोल्डर आने से गांव को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई। वहीं, गांव के लिए बनी पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही जगह-जगह कृषि भूमि मलबे और बोल्डरों से पट गई।पिथौगराढ़ में मलबा आने से हाईवे बाधितपिथौरागढ़ जिले में शनिवार को मुनस्यारी और गंगोलीहाट में तेज बारिश हुई। इससे पिथौरागढ़-गंगोलीहाट नेशनल हाईवे नाली के पास मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे के दोनों तरफ करीब 80 छोटे-बड़े वाहन करीब साढ़े तीन घंटे तक फंस गए। इनमें एक एंबुलेंस और बारात का एक वाहन भी फंस गया।देहरादून में बारिश से जलभराव बदहाल सड़कों से आफतदेहरादून में तेज बारिश के बाद दून विहार जाखन, टर्नर रोड, केदारपुर समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। जहां सड़कों की खुदाई की गई है वहां लोग परेशान रहे। निगम पार्षदों ने नाले नालियों की सफाई का काम पूरा कराने और बरसात से पहले साॅकपिट निर्माण आदि करने की मांग की है।पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू ने बताया कि क्लेमेनटाउन कैंट क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान के परिसर में बिल्डिंग का कार्य चल रहा है। यहां जंगल की ओर से आ रहे नाले को बंद कर दिया गया है। इससे घरों में बारिश का पानी जमा होने की आशंका है। गोचर कालोनी दून विहार में पानी की निकासी न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों के आसपास जमा हो रहा है।पूर्व पार्षद संजय नौटियाल ने बताया कि नगर निगम को लिखित रूप से बताया गया है। लोक निर्माण अनुभाग ने कदम नहीं उठाया। वार्ड 83 केदारपुर में सीवर लाइन कार्य चल रहा है। सड़कों की खुदाई से वाहन चालकों, राहगीरों, छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago