Categories: hindiUttarakhand

छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार देगी चार गुणा तक ऋण, नई नीति का प्रस्ताव तैयार – Uttarakhand

Government will give up to four times the loan to start a small business, new policy proposal readyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: प्रदेश सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छोटा कारोबार शुरू करने को अब चार गुणा तक ऋण उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म (नैनो) योजना को समायोजित कर नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसमें छोटे व्यवसाय के लिए ऋण सीमा को 50 हजार से बढ़ा कर दो लाख तक किया जा रहा है। आगामी कैबिनेट बैठक में नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति पर मुहर लग सकती है।कोविड महामारी के समय रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) और मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म योजना शुरू की थी। एमएसवाई योजना में विनिर्माण, सेवा व व्यापार क्षेत्र के लिए 10 से 25 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया कर 15 से 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।इसी तरह नैनो योजना में छोटे व्यवसाय के लिए 50 हजार ऋण पर 25 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उद्योग विभाग ने दोनों नीतियों को समायोजित कर नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति से आगामी पांच साल में 50 हजार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।प्रस्तावित नीति में सब्सिडी का प्रावधाननिवेश क्षेत्र की श्रेणी – दो लाख तक – दो से 10 लाख – 10 से 25 लाख तक (प्रोजेक्ट लागत)ए व बी श्रेणी के क्षेत्र – 30 प्रतिशत – 25 प्रतिशत – 20 प्रतिशतसी व डी श्रेणी के क्षेत्र – 25 प्रतिशत – 20 प्रतिशत – 15 प्रतिशतमहिलाओं को पांच प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडीनई नीति में महिला लाभार्थियों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र व नगर पंचायत क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने, एक जिला दो उत्पाद या जीआई चिह्नित उत्पाद का विनिर्माण करने पर अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से 31715 को मिला रोजगारमुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में अब 2020 से लेकर जनवरी 2025 तक 31715 लोगों को विभिन्न व्यवसाय से ऋण उपलब्ध कराया गया। स्वरोजगार अपनाने से 95 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा नैनो योजना में छोटे व्यवसाय के लिए 4658 लाभार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।मुख्यमंत्री स्वरोजगार व नैनो योजना को मर्ज कर नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया गया। इस नीति पर शासन स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। नई नीति में छोटे कारोबार के लिए ऋण सीमा को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। जल्द ही नीति को चर्चा के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। -विनय शंकर पांडेय, सचिव उद्योग

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

9 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

18 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

30 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

51 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

56 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

59 minutes ago