Categories: hindiUttarakhand

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद उत्तराखंड लौटे टूरिस्ट, नैनीताल-मसूरी में भीड़- होटल फुल; ट्रैफिक डायवर्ट – Uttarakhand

Tourists returned to Uttarakhand after ceasefire between India and Pakistan, crowd in Nainital-Mussoorie- hotels full; traffic divertedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई थी। केदारनाथ-बदरीनाथ सहित उत्तराखंड के चारों धामों में भी भक्तजनों की संख्या में भी कमी देखी गई थी। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है।यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर, बिजनौर सहित दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से पर्यटक भारी संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में नैनीताल, हल्द्वानी, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि टूरिस्ट स्पॉटों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है।नैनीताल, मसूरी, हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों के पर्यटन कारोबार को राहत मिलने की उम्मीद है। टूरिस्ट स्पॉटों में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। नैनीताल जू, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, वुडलैंड वाटरफॉल, जीरो प्वाइंट, माल रोड में पर्यटक दिनभर चहलकदमी करते दिखाई दिए। नौकायन का लुत्फ लेने को भी भीड़ उमड़ी।अप्रैल तीसरे सप्ताह से नैनीताल की ओर पर्यटकों का आना कम होने लगा था। मई की शुरुआत में शहर में घटना के बाद होटल, होम स्टे करीब खाली हो गए थे। हालांकि, रविवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली।सुबह से नौकायन को अच्छी भीड़ रही। जू में दिनभर में 876, बॉटनिकल गार्डन में 300 , वाटरफॉल में 877 पर्यटक आए। वहीं मेट्रोपोल पार्किंग में पर्यटकों के 180 और डीएसए पार्किंग में 270 वाहन पार्क हुए। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पर्यटकों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्टबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। पर्यटकों की भीड़ और हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं सहित चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी बनाया गया है। भारी वाहनों को हाईवे पर नारसेन बॉर्डर पर रोका जा रहा है। हरिद्वार में पार्किंग पूरी तरह से फुल है। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक भी डायवर्ट कियानेशनल हाईवे सहित शहर की सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। सोमवार सुबह से ही हरिद्वार की हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों में आस्था की डुबकी लगाने के लिए तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली है।होटल पूरी तरह पैक-पार्किंग भी फुलउत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों में एडवांस बुकिंग होने शुरू हो गई है। नैनीताल, मसूरी, हरिद्वार आदि शहरों में होटल पूरी तरह से पैक हैं। इसी के साथ ही पार्किंग भी फुल हो गए हैं। टूरिस्टों की भारी भीड़ को देखते हुए होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। चारधाम यात्रा रूट सहित पर्यटन स्थलों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।24 घंटे में 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शनउत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब निरंतर उमड़ रहा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बीते 24 घंटों में 16,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु रेल, बस और निजी वाहनों के माध्यम से टनकपुर पहुंच रहे हैं, जिस कारण ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर तक लगातार भक्तों की आवाजाही बनी हुई है।मंदिर मार्ग भक्ति, श्रद्धा और आस्था के अद्भुत वातावरण से गुंजायमान है। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी निगरानी, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल, शौचालय, महिला सहायता केंद्र, साफ-सफाई इत्यादि सहित सम्पूर्ण मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस फोर्स की ओर से मंदिर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को सतर्कता के साथ लागू किया गया है। भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन एवं सहायता सेवाओं को पूरी मुस्तैदी से संचालित किया जा रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

2 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

3 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

4 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

9 hours ago