नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जा रहा था अतिथि शिक्षक, पुलिस ने किया गिरफ्तार। – myuttarakhandnews.com

चौखुटिया (अल्मोड़ा)- 24 अक्टूबर 2024
अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र मेंएक स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में तैनात एक व्यक्ति पर नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोप लगा है।बालिका की माँ की ओर से दर्ज रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अपहरण, दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था ।
आरोपी का नाम कमालुद्दीन, निवासी रायपुर जसपुर, उधम सिंह नगर है ।गिरफ्तार के बाद इसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में 5/6 पॉक्सो एवं बीएनएस की धारा 64(1) व 87 की बढ़ोतरी की गई है।आरोपित व पीड़िता का जिला मुख्यालय के एक अस्पताल में मेडिकल कराया गया।इस मामले के बाद क्षेत्रीय लोगों के जबरदस्त आक्रोश है। मामला दोनों समुदायों से जुड़ा होने के कारण साम्प्रदायिक रंग पड़ने से बवाल की आकांशा पर भी पुलिस बल नजर बनाए रखी है । वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Views: 8

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks