Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल जिले में दिखा रफ्तार का कहर, तीन सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हुई है. जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी. हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे हादसे में किच्छा में एक बच्चा कार की चपेट में आने से घायल हो गया. वहीं तीसरे सड़क हादसे में नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए.लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में बीते सायं राष्ट्रीय राजमार्ग बच्चीधर्मा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. एसआई कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास लग रही है. उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का खंगाला जा रहा है.एक अन्य घटना में किच्छा और लालकुआं के बीच 5 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे कार सवार युवक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर गया. जहां चिकित्साधिकारी डॉ. लव पांडे द्वारा उसका उपचार किया गया. जिसके बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया गया. वहीं तीसरी घटना नैनीताल के कोटाबाग ब्लॉक में घटित हुई. कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तीनों किशोर उत्तरायणी मेले से लौट रहे थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

30 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

52 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago