हरबर्टपुर में सीएम धामी के रोड-शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

मातृशक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से किया सीएम धामी का स्वागत
देश में विभाजनकारी शक्तियों को बढ़ावा देती है कांग्रेस- सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में रोड-शो कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी नीरू देवी एवं अन्य सभासदों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के अंदर जनता-जनार्दन की ओर से मिल रहा अपार जनसमर्थन और स्नेह इस बात का प्रतीक है कि इस बार निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने जा रही है। यह अपार समर्थन प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनहित के प्रति जनता के विश्वास का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है और भविष्य में भी हम प्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। देहरादून रोड से शुरू हुआ मुख्यमंत्री धामी का रोड शो सहारनपुर रोड, पांवटा रोड, विकासनगर रोड पर पहुंच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

14 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

35 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

56 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago