दवाई बांटकर लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गदेरे में बहा, सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिल सका

दवाई बांटकर लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गदेरे में बहा, सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिल सका
घनसाली में स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी गदेरे में बह गया। गेंवाल गदेरे में उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
आपदा प्रभावित गेंवाली गांव में दवाई बांटकर वापस लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी गदेरे में बह गया। गेंवाल गदेरे में उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
बीती रात से गेंवाली गांव में अतिवृष्टि से भारी तबाही मची है। आपदा प्रभावित गांव में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने सुबह स्वास्थ्य विभाग की छह सदस्यीय टीम घनसाली से रवाना हुई। गेंवाली गांव का सड़क मार्ग टूटने के कारण विभाग की टीम छह किमी पैदल चलकर गेंवाली गांव पहुंची। गेंवाली गांव में दवाई वितरण करने के बाद शाम को टीम वापस घनसाली लौट रही थी। गेंवाल गदेरे में बनी पुलिया बह जाने के कारण एसडीआरएफ ने वहां लकड़ी डालकर आवागन के लिए रास्ता बनाया।
शाम पांच बजे लगभग स्वास्थ्य विभाग की टीम गदेरे को पार कर रही थी। इसी दौरान टीम में शामिल सैला गांव निवासी खवाड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर वार्ड ब्याय के पद पर तैनात बृजमोहन (55) पुत्र सेब दास उफनत गदेरे में बह गया। बालगंगा के नायब तहसीलदार बीरम सिंह पंवर ने बताया कि गदेरे में बहे बृजमोहन की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण रेसक्यू अभियान बंद करना पड़ा। शनिवार सुबह फिर से उसकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…

2 hours ago

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

तीन लोग घायल देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

2 hours ago

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…

4 hours ago

एसएसपी के सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई तय –

 देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…

5 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से…

5 hours ago