Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद, 600 यात्री फंसे – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चमोली: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता के साथ रहने की हिदायत दी गई है।बदरीनाथ हाईवे बंद, 600 यात्री जगह-जगह फंसेचमोली जनपद में बारिश आफत बनकर बरस रही है। शुक्रवार रात को भी जनपद में भारी बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे आज दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया है। नंदप्रयाग के भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में हाईवे पर भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से करवाई जा रही थी, लेकिन शनिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे सैकोट गांव के समीप एक ट्रक का टायर सड़क से नाली में धंस गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं ने यहां दोपहिया वाहनों की आवाजाही लायक जगह बना ली है, लेकिन बस, टेंपो ट्रेवलर और ट्रकों की आवाजाही रुकी हुई है। हाईवे पर करीब 600 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। बस व ट्रेंपो से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्री ट्रक के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र में अभी भी बारिश जारी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…

1 hour ago

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

तीन लोग घायल देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

2 hours ago

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…

4 hours ago

एसएसपी के सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई तय –

 देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…

4 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से…

4 hours ago