Categories: hindiUttarakhand

देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना; बेकाबू स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचला – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक तेज रफ्तार बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क नजर आ रही है, जिसपर लगातार गाड़ियों का आना-जाना लगा हुआ है. वीडियो में साफ देखा गया है कि सड़क के किनारे एक कार खड़ी होती है, जिसपर तीन लोग बैठने ही वाले होते हैं, तभी अचानक से बेकाबू बस सामने से आती है और तीनों को जोरदार टक्कर मार देती है. जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. हादसा काफी गंभीर नजर आ रहा है.
वीडियो में बस ड्राइवर की लापरवाही दिखी
वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी कि तीनों लोग सड़क पर बुरी तरह गिर जाते हैं. हादसे के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बस ड्राइवर ब्रेक लगाने में बिल्कुल नाकाम रहा, जिसके चलते इतना गंभीर हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत दौड़कर आते हैं और तीनों घायलों की मदद करने लगते हैं.
वीडियो में साफ बस ड्राइवर की लापरवाही दिख रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी बस ड्राइवर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया. हादसे पर लोगों के कई कमेंट्स सामने आ रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

33 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago