देहरादून एसओजी तथा एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन इंजिनियरिंग इंट्रेंस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का किया भण्डाफोड। – myuttarakhandnews.com


देहरादून : 27अप्रैल 2024 को एसटीएफ मेरठ की टीम द्वारा देहरादून पुलिस को देहरादून के कुछ संस्थानों में नकल माफियाओं द्वारा विभिन्न आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को नकल कराये जाने की गोपनीय जानकारी दी गयी ।जिस पर देहरादून पुलिस द्वारा एसटीएफ मेरठ की टीम से समन्वय स्थापित करते हुए सहस्त्रधारा रोड स्थित Edu Choice Consultancy नाम के कन्सल्टेंसी लैब में दबिश दी गई, जहां पर दिनांक 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच Vellore Institute of Technology (Private university in Vellore) Tamil Nadu की आनलाइन इन्ट्रेंस परीक्षा भी आयोजित की गई थी।छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को मौके पर 2 व्यक्ति” जितेश कुमार पुत्र रामबाबू सिन्हा निवासी ग्राम पोस्ट अत्री थाना रुन्नी सैदपुर जिला सीतामढ़ी हाल निवासी सहस्त्रधारा रोड डंडा लाखोंड आईटी पार्क देहरादूनतथाराहुल कुमार पुत्र अंजनी कुमार ठाकुर निवासी अघोरिया बाजार प्रोफ़ेसर कॉलोनी थाना काज़िमोहम्मदपुर जिला मुज़्ज़फ़्फ़रपुर बिहार हाल निवासी हाउस नंबर – 04 रुद्राक्ष एन्क्लेव डंडा लाखोंड आईटी पार्क देहरादून ”मौजूद मिले।
जिनकी तलाशी में उनके मोबाइल फोन, लैप टॉप तथा 20 से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई परीक्षा मे सम्मिलित कुछ परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड तथा उनके एप्लीकेशन नम्बर लिखी हुई आनलाइन एक्जाम की डिस्प्ले की फोटो कॉपी बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उक्त परीक्षा में अभ्यर्थियों के सिस्टम का सर्वर रूम से एक्सेस प्राप्त कर आनलाइन पेपर साल्व करवाने की बात स्वीकार की गई।दोनो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण व परीक्षार्थियों से सम्बन्धित दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। उक्त प्रकरण के सम्बंध में मेरठ एसटीएफ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त राहुल कुमार, जितेश कुमार, कुलवीर तथा गौरव यादव के विरूद्व थाना रायपुर में मु0अ0सं0 – 182/24, धारा 66डी, आई0टी0 एक्ट तथा 420,467,468,471, 120(बी) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्तों से पूछताछ में गिरोह के सरगना कुलवीर, निवासी हरियाणा तथा गैारव, निवासी बिजनौर का नाम प्रकाश में आया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।अभियुक्तों ने बताया कि पेपर सॉल्व करवाने के लिए वो अभ्यर्थियो से 1 से डेढ लाख रू0 तक की रकम लेते है, जिसे बाद में वे आपस में बॉट लेते है।मामले में अभी भी दो अभियुक्तों की तलाश जारी हैकुलवीर, निवासी हरियाणा तथा गैारव यादव, निवासी बिजनौर ।

Post Views: 10

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks