केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड बनाकर मातृशक्ति की आजीविका को सुधारा जाएगा- मुख्यमंत्री धामी

जल्द लागू होगा सख्त भू-कानून – सीएम
मुख्यमंत्री ने की रुद्रप्रयाग जिले के लिए घोषणाएं 
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द सख्त भू-कानून लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड बनाकर मातृशक्ति की आजीविका को सुधारा जाएगा। साथ ही उन्होंने केदारनाथ के वैकल्पिक मार्ग के रूप में त्रियुगीनारायण-तोषी-गरुड़चट्टी मार्ग की स्वीकृति दी। वहीं, सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग के विकास के लिए 195 करोड़, 75 लाख, 16 हजार की 141 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। अगस्तयमुनि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां आयोजित लखपति दीदी अभियान-शक्ति सम्मान समारोह में भाग लिया। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है, जो पूरी नहीं की जा सकती है। कहा कि मैंने उन्हें केदारनाथ विधानसभा की जिम्मेदारी लेते हुए बतौर उनका प्रतिनिधि देने का आश्वासन दिया था।

इसी के तहत क्षेत्र के विकास के लिए समय-समय पर शासन, प्रशासन के मंत्री और अधिकारी सहित आला अधिकारी यहां निरंतर भ्रमण कर जनता से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 31 जुलाई को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री व स्थानीय फंस गए थे। साथ ही पैदल मार्ग से लेकर हाईवे बंद हो गया था। इन विषम परिस्थितियों में 15 हजार लोगों को रिकॉर्ड समय में पैदल मार्ग और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। कहा, कि अतिवृष्टि से प्रभावित हुई यात्रा को एक महीने के भीतर पुन: शुरू कर उसे भव्य रूप में वापस लाया गया है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

49 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago