केदारनाथ की जनता अब भाजपा के छल प्रपंच में फंसने वाली नहीं- सूर्यकांत धस्माना – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

Advertisement

मुख्यमंत्री की बात से धस्माना सहमत, केदारनाथ में झूठ की राजनीति नहीं चलेगी
देहरादून: विधानसभा के उप चुनाव नज़दीक देख कर अब भारतीय जनता पार्टी सरकार को केदारनाथ में विकास कार्यों की याद आ रही है और मुख्यमंत्री सैकड़ों करोड़ रूपए की विकास योजनाओं का वादा कर शिलान्यास कर रहे हैं लेकिन क्या बरसा जब कृषि सुखाने अब इसका कोई लाभ भाजपा को नहीं होने वाला और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा केदारनाथ में हार का मुंह देखेगी यह दावा आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं की घोषणा और शिलान्यास कार्यक्रम में दिए गए उस बयान से सहमति व्यक्त की जिसमे मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ में झूठ की राजनीति नहीं चलेगी श्री धास्माना ने कहा कि झूठ की राजनीति बद्रीनाथ और मंगलौर उप चुनाव में नहीं चली और अब केदारनाथ में भी नहीं चलेगी क्योंकि केदारनाथ की जनता जान चुकी है कि भाजपा को बद्रीनाथ केदारनाथ सनातन और हिंदू धर्म की याद तभी आती है जब चुनाव आते हैं किंतु जब जोशीमठ में जब केदारनाथ में आपदा आती है तब भाजपा और भाजपा सरकार को यहां की जनता की तकलीफ दुख दर्द ना दिखाई देता है ना सुनाई देता है। श्री धस्माना ने कहा कि बीती ३१ जुलाई को केदार घाटी में जब लोग आपदा से जूझ रहे थे तब मुख्यमंत्री मंत्री व भाजपा नेता दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे । उन्होंने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा का अधिकांश समय आपदा की भेंट चढ़ गया और केदारनाथ में तो आज भी स्थितियां पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। श्री धस्माना ने कहा कि इसके अलावा केदार मंदिर से २२८ किलोग्राम सोना गायब होना और केदार धाम का स्वरूप दिल्ली में बनाने का मुद्दा भी जनता भूली नहीं है इसलिए केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की हार तय है क्योंकि इस बार केदारनाथ में भाजपा के झूठ की राजनीति नहीं चलेगी इस बात को स्वयं मुख्यमंत्री स्वीकार कर चुके हैं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

46 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago