जिले की भरदूरा पट्टी में ग्रामीणों के मध्य आतंक बना आदमखोर बाघ का हुआ अंत




जिले की भरदूरा पट्टी में ग्रामीणों के मध्य आतंक बना आदमखोर बाघ का हुआ अंत

टिहरी। पिछले काफ़ी लम्बे समय से भरदूरा पट्टी के लोग आदमखोर गुलदार के भय में जी रहे थे, 1 अगस्त को  लमगाँव इलाके में एक महिला को अपना निवाला बनाने के बाद 26 अगस्त को फिर भरपूरिया गाँव के एक मासूम बच्चे को इस आदमखोर गुलदार ने अपना निवाला बनाया।जिसके बाद समस्त इलाक़े के ग्रामीणों द्वारा जंगलात विभाग के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त रोष प्रकट किया जिसके परिणाम स्वरूप विभाग ने इस आदमखोर को मारने का परमिट जारी किया, और मशहूर शिकारी जॉय हुकिल को ये ज़िम्मा दिया गया।
एक महीने की कड़ी मशक़्क़त के बाद 26 सितम्बर की रात शिकारी जॉय हुकिल इस आदमखोर बाग से ग्रामीणों को निजात दिलाने में सफल हो पाए , ये जॉय हुकिल का 46वाँ आदमखोर शिकार है। उनके अनुसार इस आदमखोर बाघ की उम्र तक़रीबन 8/9 साल के आसपास होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks