टिहरी। पिछले काफ़ी लम्बे समय से भरदूरा पट्टी के लोग आदमखोर गुलदार के भय में जी रहे थे, 1 अगस्त को लमगाँव इलाके में एक महिला को अपना निवाला बनाने के बाद 26 अगस्त को फिर भरपूरिया गाँव के एक मासूम बच्चे को इस आदमखोर गुलदार ने अपना निवाला बनाया।जिसके बाद समस्त इलाक़े के ग्रामीणों द्वारा जंगलात विभाग के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त रोष प्रकट किया जिसके परिणाम स्वरूप विभाग ने इस आदमखोर को मारने का परमिट जारी किया, और मशहूर शिकारी जॉय हुकिल को ये ज़िम्मा दिया गया।
एक महीने की कड़ी मशक़्क़त के बाद 26 सितम्बर की रात शिकारी जॉय हुकिल इस आदमखोर बाग से ग्रामीणों को निजात दिलाने में सफल हो पाए , ये जॉय हुकिल का 46वाँ आदमखोर शिकार है। उनके अनुसार इस आदमखोर बाघ की उम्र तक़रीबन 8/9 साल के आसपास होगी।
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…