मतदान केंद्रों पर होंगे लू से बचाव के इंतजाम : डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम* – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

देहरादून :-मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने विभागों को मतदान के दिन कार्मिकों और मतदाताओं को लू के साथ ही प्रतिकूल मौसम से बचाव के लिए भी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सचिवालय में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मार्च से जून माह तक लू से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मैदानी जनपदों में लू से बचाव के लिए शहरी विकास विभाग, जल संस्थान सहित अन्य सभी विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। विशेषकर तीन मैदानी जनपदों देहरादून, उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में लू से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने मतदान केंद्रों में शेड, पानी, कूलर, पंखों आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए पर्वतीय जनपदो में मतदान कार्मिकों को आवश्यक रूप से गर्म कपड़े साथ रखने और कार्मिकों के रूकने वाले स्थलों में बिस्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को गर्भवती महिलाओं के लिए डोली की व्यवस्था कराए जाने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, अपर सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल सहित मौसम विभाग, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

54 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago