एसजीआरआरयू में बही गीत संगीत की सुरलहरी

एकल गायन में रोहन और समूह गायन में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ अव्वल
एसजीआरआरयू सांस्कृतिक सप्ताह का दूसरा दिन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन गीत संगीत की सुरलहरियां गूंजी। छात्र-छात्राओं ने एकल एवम् समूह गायन से माहौल को सुरमई बना दिया। गीत संगीत का दौर देर शाम तक जारी रहा। मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरिम में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुआ।

डाॅ आशीष कुलश्रेष्ठ और डाॅ दीपक सोम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलांे के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एकल गायन में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ के रोहन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिल्पा थापा दूसरे और अभय कपूर तीसरे स्थान पर रहे। समूह गायन में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के छात्र-छात्राएं अव्वल रहे।

स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ दूसरे और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डाॅ आशीष कुलश्रेष्ठ और डाॅ दीपक सोम ने निर्णाणक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डाॅ बलबीर कौर, डॉ मनीष मिश्रा, डाॅ अनुजा रोहिला, डाॅ विजेन्द्र सिंह, ईशा शर्मा, डाॅ मंजुशा त्यागी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवम् स्टाफ उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

33 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

55 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago