देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में उत्तराखंड का नाम शामिल नहीं है। चुनाव आयोग ने सोमवार को यूपी समेत 12 राज्यों को एसआईआर अभियान में शामिल किया है। उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से एसआईआर की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।
वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी जारी की जा चुकी है, जिसके आधार पर मतदाताओं का सत्यापन होगा। सोमवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने 12 राज्यों में दूसरे चरण में एसआईआर की घोषणा की। माना जा रहा है कि अगले साल अप्रैल में हिमाचल व अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा।
इसके लिए सभी मतदाताओं को फॉर्म मिलेगा, जिसे भरकर बीएलओ को देना होगा। जो लोग फॉर्म भरकर जमा नहीं कराएंगे, उन्हें नोटिस भी जारी होंगे। नोटिस पर एसडीएम के स्तर से सुनवाई का मौका दिया जाएगा। इसके बाद उनका वोट निरस्त हो सकता है। हालांकि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में जब चुनाव आयोग घोषणा करेगा, उसी हिसाब से काम होगा।
समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…
देहरादून। उत्तराखंड में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम…
उत्तराखंड में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी, अब देहरादून कोर्ट…
मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…