Categories: hindiUttarakhand

धराली को नई जगह बसाना ही इकलौता ऑप्शन, मौजूदा जगह रहना खतरे से खाली नहीं – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के धराली में तबाही के बाद भू-वैज्ञानिक इसके विस्थापन का विकल्प सुझा रहे हैं। भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि बिना अधिक समय गवाएं अविलंब धराली को पूर्ण रूप से नई जगह बसाने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। भूल से भी मौजूदा जगह पर बस्ती को नए सिरे से बसाने पर विचार नहीं करना चाहिए।सुरक्षित जगह तलाशनी चाहिएभूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान के पूर्व भू-वैज्ञानिक जेएस रावत के अनुसार, अब इस जगह बस्ती बसाने की बजाय डाउन स्ट्रीम में भागीरथी के बाएं तट पर सुरक्षित जगह के लिए सर्वे होना चाहिए। धराली के आसपास ग्रेट हिमालयन हाइग्रेड मेटामाफिक चट्टान है। जो खीर गंगा के दोनों ओर विद्यमान है। लिहाजा सुरक्षित जगह तलाशना आसान होगा।प्रदेश में लो इनेक्ट हो लागूजेएस रावत के अनुसार, बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट्स (बांध, सुरंग, पावर हाउस इत्यादि) को छोड़कर कोई भी अन्य निर्माण जैसे-सड़क, पहाड़ी ढलान पर बस्ती बसाना, नदी, नालों के तटों पर निर्माण बिना तकनीकी सुझाव के किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार को लो इनेक्ट करना चाहिए। लो इनेक्ट के बाद हर जमीनी निर्माण में भूगर्भीय सर्वेक्षण अनिवार्य हो जाएगा और पालन न करने वाला दंड का भागीदार होगा।ग्लेशियरों की हो नियमित निगरानीभू-वैज्ञानिक लंबे समय से उच्च हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियरों की निगरानी का सिस्टम विकसित करने की मांग कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जिसके पास सबसे अधिक बर्फीली पर्वतमालाएं हैं।पांच लाख की सहायता मिलीप्रशासन की तरफ से अभी तक बेघर ग्रामीणों को पांच लाख रुपये की आर्थिक के साथ ही आहेतुक राशि के रूप में पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा जरूरत का सामान भी दिया जा रहा है। ग्रामीण अब विस्थापन की मांग कर रहे हैं, ताकि दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

1 minute ago

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन…

37 minutes ago

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का…

57 minutes ago

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग…

2 hours ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

3 hours ago