Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में होगी बहुत भारी बारिश, अगले 24 घंटों लिए रेड अलर्ट जारी; इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने बाढ़ और भारी बारिश को लेकर उत्तराखंड में अगले 24 घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 10:13 बजे से गुरुवार सुबह 10:13 बजे तक यह रेड अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ को लेकर भी रेड अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में सबसे ज्यादा खतराउत्तराखंड पर खराब मौसम का साया लगातार मंडरा रहा है। इस दौरान भारी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा इन जिलों में है। उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर, तथा देवप्रयाग, डोईवाला, रुड़की, लक्सर, चकराता, रामनगर और इनके आस पास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। इस अनुमान को देखते हुए, संबंधित जिला अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक सुरक्षा की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है। लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर ना निकलने की भी सलाह दी गई है।बता दें कि उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में सड़कों के टूट जाने के कारण आवाजाही भी बंद हो गई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहाना है कि बारिश के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

14 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

20 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

24 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

26 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

32 minutes ago