Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आग का तांडव जंगल से खेतों तक पहुंचीं लपटें, सेब के सैकड़ों पेड़ जलकर खाक – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून के पर्वतीय इलाके त्यूणी में जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है. हरटाड़ गांव के पास आग जंगल में आग भड़की, इसके बाद कृषि क्षेत्र भी चपेट में आ गया. आग की लपटों ने देखते ही देखते सेब के बगीचों को चपेट में ले लिया, जिससे सैकड़ों एप्पल ट्री जल गए. इस आग की चपेट में एक दो मंजिला छानी भी आ गई, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है.
आग इतनी विकराल थी कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जंगल में लगी आग जब खेतों और बगीचों की ओर बढ़ी तो ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई. लोग अपनी मेहनत और फसलों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. सेब के बगीचों से उठता घना धुआं और आग की ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, हालात भयावह हो गए.
अमेजन के जंगल में आग की भयावह तस्वीरग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और दुर्गम पहाड़ी इलाके के कारण आग को बुझा पाना मुश्किल हो गया. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सैकड़ों पेड़ और कृषि संपत्ति खाक हो चुकी थी. इसी के साथ दो मंजिला छानी (कच्चा मकान) को भी आग ने चपेट में ले लिया. किसानों की वर्षों की मेहनत कुछ ही देर में तबाह हो गई.
इस अग्निकांड का सबसे ज्यादा असर स्थानीय सेब किसानों पर पड़ा है. जिन बगीचों से इस सीजन अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा रही थी, वे अब नष्ट हो चुके हैं. किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. आग से तबाही की भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल वायरल हो रहे हैं, जिनमें जलते सेब के पेड़, धधकती छानी और धुएं से ढका पूरा इलाका साफ देखा जा सकता है. आग से प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से मदद की मांग की है. उनका कहना है कि इस नुकसान से उबर पाना उनके लिए आसान नहीं होगा. फिलहाल इलाके में हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

12 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago