कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
दिनेशपुर उधम सिंह नगर पार्किंग को लेकर जनता परेशान, साप्ताहिक हॉट बाजार में घरों के सामने खड़े हो रहे वाहन नगर पंचायत प्रशासन बैठा सुस्त, ज्ञात हो कि दिनेशपुर में शनिवार को साप्ताहिक हॉट बाजार लगती है, जोकि मुख्य चौराहे से लेकर आईटीआई गेट समीप तक व्यापारी अपनी दुकान लगाते है, जिसमें की नगर पंचायत द्वारा उनसे वसूली भी की जाती है, वहीं साप्ताहिक हॉट बाजार के दिन नगर पंचायत दिनेशपुर द्वारा किसी भी प्रकार की पार्किंग को लेकर व्यवस्था चिन्हित नहीं है, जिससे कि हॉट बाजार में आने वाले दुकानदार व खरीदार अपने निजी वाहन या तो दुकानों के सामने या घरों के सामने अपने वाहन खड़े कर देते हैं, इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर 5 स्थित व्यक्ति द्वारा कई बार शिकायती पत्र नगर पंचायत को सौंपा गया है, लेकिन प्रशासन इतना सुस्त बैठा है कि पार्किंग को लेकर सौंपे गए शिकायती पत्र का असर दिखाई नहीं दे रहा, जबकि वही प्रार्थी द्वारा सीएम पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा उसको सजेशन में डाल दिया जाता है, और कार्रवाई बंद कर दी जाती है, जबकि उक्त मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं होती, वही नगर पंचायत को शिकायती पत्र दिए हुए कई महीनों बीत गए, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ज्यों का त्यों बैठे हैं, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उन्होंने आश्वाशन दिया था कि इस समस्या का जल्द ही निवारण कर दिया जाएगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उक्त मामले में कोई कार्यवाही नहीं होती, वहीं वार्ड न 5 निवासियों का कहना है कि शनिबाजार के दिन यदि कोई आपदा हो जाती है तो ना ही अग्निशम मौके पर आ सकती है ना ही एंबुलेंस आ सकती है, ना ही कोई अपना निजी वाहन निकाल सकता है इतनी बुरी स्थिति हो जाती है।
सहारनपुर; Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के…
सहारनपुर: सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर…
देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से एक वर्ष पूर्व भाजपा ने प्रदेश प्रभारी…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami flagged- in four successful mountaineering expeditions…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a novel initiative, the Uttarakhand Waqf Board has decided…
देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में बीती 21 सितंबर को महिला की गोली…