दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे शाैचालय में मिली नवजात, सीट तोड कर निकाला शव पुलिस जांच मे जुटी
दून अस्पताल के शाैचालय में भ्रूण मिलने की खबर के बाद पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है
दून अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे शौचालय की सीट में एक नवजात मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और अस्पताल के कर्मियों ने सीट को तोड़कर नवजात को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नवजात को मोर्चरी में रखवा दिया। नवजात को अस्पताल में कौन फेंक गया पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे नया भवन करीब दो साल पूर्व बना था। सुबह करीब सवा नौ बजे एक सफाईकर्मी शौचालय की सफाई करने के लिए पहुंचा तो महिला टॉयलेट में एक नवजात बच्ची पड़ा हुआ था। उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित भी पहुंच गए। नवजात का सिर टायलेट शीट में फंसा हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने शीट को तोड़कर नवजात को निकाला, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय सफाई कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…