कल दोपहर से ही हल्द्वानी वनभलपुरा हिंसा कांड के मास्टरमाइंड माने जाने वाले अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी की अफवाह चलती रही । बड़े-बड़े समाचार पत्रों से लेकर न्यूज़ पोर्टलों ने तक यह खबर दिखाई ,” हल्द्वानी हिंसा कांड के मुख्य आरोपी को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार ”हमारे न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड हलचल पर भी आपको यह खबर देखने को मिली थी,उत्तराखंड हलचल इस खबर को खंडित करता हैकल शाम तक जब नैनीताल जिले के उच्च अधिकारियों के फोन इस खबर की पुष्टि के लिये खनखनाते रहे तो स्वंम एसएसपी नैनीताल को सामने आकर बताना पड़ा कि अभी मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार नहीं किया है ।उन्होंने बताया बनभूलपुरा हिंसा में संलिप्त 25 उपद्रवी गिरफ्तार हुए गई जिनमे आरोपियों के कब्जे से 07 तमन्चे, 54 जिन्दा कारतूस एवं थाने से लूटे गये 99 जिन्दा कारतूस भी बरामद भी की है । बाकी अपराधियों की तलाश अभी पुलिस कर रही है ।साथ ही साथ देर रात तक केंद्र से भेजी गई पैरामिलिट्री की टुकड़ियों भी हल्द्वानी पहुंच चुकी है ताकि आगे अगर कोई भी गंभीर स्थिति आती है तो आसानी से निपटा जा सके ।
Post Views: 138
Post navigation
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…