धारचूला। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हालिया बर्फबारी ने एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया है। धारचूला और मुनस्यारी के मध्य पर्वत की चोटी पर बर्फ से ‘ॐ’ की आकृति साफ उभर आई है। इसे हिमालय का दूसरा ओम पर्वत माना जा रहा है। बर्फ की सफेद परत पर बनी यह आकृति दूर से ही स्पष्ट नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बर्फ कम होने के कारण यह आकृति स्पष्ट नहीं दिखाई देती थी, लेकिन अब बर्फ जमने से ओम का स्वरूप पूरी तरह सामने आ गया है। इस दृश्य को देखने के लिए लोग सुबह-शाम दूर-दराज से पहाड़ों की ओर नजरें टिकाए रहते हैं और दर्शन कर पूजा-पाठ भी कर रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुराणों में हिमालय क्षेत्र में आठ ओम पर्वतों का उल्लेख है। लोगों का विश्वास है कि अब प्रकट हुआ यह पर्वत उसी श्रृंखला का एक हिस्सा हो सकता है। शिक्षाविद डीएस पांगती इसे प्रकृति का करिश्मा बताते हैं, जबकि पंडित भाष्कर चंद्र जोशी का कहना है कि यह पुराणों में वर्णित भविष्यवाणी से जुड़ा संकेत भी हो सकता है
Post Views: 2
Post navigation
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…