उर्मिला सनावर की रिहाई का रास्ता साफ, बी वारंट पेशी पर भी मिली राहत, लेकिन जेल में ही कटेगी आज की रात – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार कोर्ट से एक्ट्रेस उर्मिला सनावर को दो मुकदमों में राहत मिली है. शुक्रवार को जेल से बाहर आएंगी.
हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जेल से रिहाई का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है. आज गुरुवार 5 नवंबर को उनके अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान की ओर से दोनों जमानती कोर्ट में पेश किए गए, जिन्हें न्यायालय ने मंजूर कर लिया. इसी दौरान करीब दो वर्ष पुराने एक मुकदमे में उर्मिला को बी वारंट पर जेल से बाहर लाकर न्यायालय में पेश किया गया. सुनवाई के बाद इस मुकदमे में भी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. हालांकि, जमानत की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने के कारण उर्मिला को गुरुवार की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शुक्रवार को उनकी रिहाई होने की संभावना है.
 
मामला अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े दो अलग-अलग मुकदमों का है. 25 अक्टूबर को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका की ओर से उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. मामले में पुलिस ने उर्मिला को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां मामले की सुनवाई आगे बढ़ी.
 
हरिद्वार कोर्ट से एक्ट्रेस उर्मिला सनावर को दो मुकदमों में राहत मिली
बीती 25 अक्टूबर को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने उर्मिला को सहारनपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया था और कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया था. पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था. हालांकि बीती दो नवंबर को इस मामले में न्यायालय ने उर्मिला की जमानत मंजूर कर ली थी. कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद जमानती पेश नहीं किए जा सके थे. इस कारण जमानत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और उर्मिला को जेल से रिहाई नहीं मिल पाई थी. वह तभी से जेल में बंद थी.
 
आज गुरुवार को उनके अधिवक्ता की ओर से दोनों जमानती कोर्ट में पेश किए गए. बेल बॉन्ड भरने के बाद न्यायालय ने जमानतियों को मंजूर कर लिया. इसके बाद जब उर्मिला की रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान करीब दो वर्ष पुराने एक अन्य मुकदमे में बी वारंट के तहत उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. बताया गया कि करीब दो वर्ष पहले भी दीपिका राठौर ने ही उर्मिला और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.
 
पूर्व में दर्ज इस मुकदमे में भी शिकायतकर्ता पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका ही हैं. इसलिए बी वारंट के तहत उर्मिला को जेल से कोर्ट लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया. इस मामले में भी अधिवक्ता की ओर से जमानत की पैरवी की गई.


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून। परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

25 minutes ago

एचएमटी रानीबाग के कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत, 22 बिजली कनेक्शन फिर जुड़ने का रास्ता साफ – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। हाईकोर्ट ने एचएमटी रानीबाग के आवासीय परिसर में रह रहे कामगार संघ के सदस्यों…

1 hour ago

चमोली में हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार – myuttarakhandnews.com

हरियाणा के पर्यटकों की कार चमोली में सिमली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर खाई में गिरी. चमोली:…

2 hours ago

डोईवाला में फर्जी आरपीएफ अधिकारी गिरफ्तार, नीली बत्ती लगी कार से घूमकर झाड़ रहा था रौब – myuttarakhandnews.com

डोईवाला में फर्जी आरपीएफ अधिकारी गिरफ्तार, नीली बत्ती लगी कार से घूमकर झाड़ रहा था…

2 hours ago

अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, बोले- अटल ने बनाया, मोदी ने संवारा – myuttarakhandnews.com

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड में…

2 hours ago