Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में मौसम के तेवर रहेंगे तीखे, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर रातभर हुई भारी बारिश से सड़कों, मकान और दुकानों को भारी नुकसान हुआ। कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। उत्तराखंड में मंगलवार को तड़के एक पुल भी बह गया। कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक और वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौ चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 17 सितंबर को भी उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। IMD ने 17 सितंबर को उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों और उधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भी गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 18 सितंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों और उधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तूफान और झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। 19 और 20 सितंबर को उत्तराखंड के कुमाऊं रीजन के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 20 सितंबर तक बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago