Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश से मचा हाहाकार, देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून जाते-जाते भारी नुकसान कर रहा है. देर रात से देहरादून, ऋषिकेश हरिद्वार और टिहरी जिले में झमाझाम बारिश हो रही है. बारिश के कारण तराई के इलाकों में भारी तबाही हुई है. इस वक्त सबसे बुरा हाल राजधानी देहरादून के माल देवता, सहस्त्रधारा और टपकेश्वर मंदिर के आसपास का है. भारी बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर के नीचे से बहने वाली तमसा नदीं भी उफान पर है. मंदिर पर बना पुल पूरी तरह से बह गया है. वही बात की जाए अगर मालदेवता की तो यहां भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है. कई दुकानों पानी के सैलाब में बह गई. ऋषिकेश और आसपास में भी बहुत बुरे हालात है. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. लेकिन इतने बुरा हालत हो जाएंगे शायद ही किसी ने सोचा था. ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी इतनी उफान पर है कि यहां से गुजरने वाली गाड़ियां अचानक से पानी की चपेट में आ गई. पूरे ऋषिकेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. बारिश की ऐसी तस्वीर ऋषिकेश में पूरे मानसून में नहीं देखी, जैसे हालात आज ऋषिकेश के हुए हैं. ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी कई जगह से पूरी तरह से वॉश आउट हो गया है. मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और तमाम विभाग पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह-सुबह राजधानी देहरादून के उन इलाकों में निकल गए हैं, जहां पर बारिश से अत्यधिक नुकसान हुआ है. सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ राजधानी के कई अधिकारी मौके का मुआयना कर रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago