Categories: hindiUttarakhand

ऋषिकेश में नहीं हैं महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, स्वच्छता सुविधाओं पर उठ रहे सवाल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: आज विश्व शौचालय दिवस मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर में खुले में शौच की समस्या को रोकना और लोगों को उचित स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करना है. लेकिन यह देखकर हैरानी होती है कि ऋषिकेश नगर निगम और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक भी पिंक टॉयलेट उपलब्ध नहीं है. पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छता मानकों के अनुसार बनाए गए शौचालय होते हैं, जो उन्हें गरिमा और सुविधा प्रदान करते हैं. ये खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाए जाते हैं ताकि उन्हें समस्या न हो.पिंक टॉयलेट की नहीं है सुविधानगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट जैसी विशेष सुविधाओं का अभाव बना हुआ है. इससे यह सवाल उठता है कि महिलाओं की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति और उनकी सुरक्षा को लेकर क्या गंभीरता दिखाई जा रही है. ऋषिकेश में कुछ बड़े सार्वजनिक शौचालयों में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, लेकिन सामान्य शौचालयों की हालत चिंताजनक है.इन शौचालयों में सफाई और रखरखाव की कमी के कारण लोग इनका उपयोग करने से कतराते हैं. वहीं, यह भी देखा गया है कि अधिकांश सार्वजनिक शौचालयों पर 24 घंटे सेवा का बोर्ड तो लगा है, लेकिन ये शौचालय रात के नौ बजे बंद कर दिए जाते हैं. इसका अर्थ है कि रात्रि में या आपातकालीन स्थिति में महिलाओं के लिए स्वच्छता सुविधा का अभाव रहता है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है.क्या कहना है अधिकारियों कानगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण करने के लिए योजना बनाई जा रही है. इस संबंध में शहरी विकास निदेशालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है. अगर यह प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है, तो नगर निगम क्षेत्र में पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता और सुरक्षा की दृष्टि से एक बेहतर वातावरण प्रदान करना है. पिंक टॉयलेट का निर्माण महिलाओं को न केवल स्वच्छता बल्कि मानसिक सुरक्षा भी प्रदान करता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

5 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

5 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

5 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

6 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

6 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

6 hours ago