Latest posts by Sapna Rani (see all)चंपावत: पिथौरागढ़ सेना भर्ती से लौट रहे मध्य प्रदेश के युवाओं की कार अनियंत्रित होकर लोहाघाट लोहावती नदी में गिर गई. हादसे में नौ युवक घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर पालिकाकर्मी समेत स्थानीय युवाओं ने सभी घायलों को लोहावती नदी से निकालकर 108 वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी घायल युवाओं का इलाज चल रहा है.पिथौरागढ़ में चल रही सेना की भर्ती से लौट रहे मध्य प्रदेश के युवाओं की ईको कार सोमवार शाम को अनियंत्रित होकर लोहाघाट के शिवालय पुल से लोहावती नदी में जा गिरी. हादसे में चालक समेत नौ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी व एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम, नगर पालिकाकर्मी व स्थानीय युवाओं ने घायलों को नदी से बाहर निकाला. वहीं घायलों को 108 वाहन से चंपावत जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा. घायलों को निकालने में रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. तहसीलदार लोहाघाट जगदीश सिंह नेगी ने बताया सभी 9 घायलों को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय भेजा गया है.घायलों की जान बचाने में स्थानीय युवा अजय ढेक, नगर पालिका के कर्मचारी सुमित गड़कोटी की भूमिका सराहनीय रही. दोनों युवाओं ने जान की परवाह ना करते हुए पुलिस व फायर टीम के साथ घायलों को रेस्क्यू किया. बचाव अभियान में नगर पालिका ईओ सौरभ नेगी, प्रमोद महर, राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार, 112 कर्मी, एएसआई गोपाल सनवाल, ललित रावल, चीता पुलिसकर्मी सुनील कुमार, संजय जोशी आदि शामिल रहे. वाहन चालक पिथौरागढ़ का निवासी बताया जा रहा है. अन्य आठ घायल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जो पिथौरागढ़ सेना भर्ती से शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे.
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…
देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…
पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…
कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…