चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मंगलवार को ब्लाक सभागार थराली में ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित हुई, बैठक शुरू होते ही सदस्य भावना रावत ने क्षेत्र पंचायत निधि, राज्य वित्त एवं 15 वित्त के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया, इसके बाद सदस्य राकेश जोशी ने भी आवंटन को भेदभाव पूर्ण बताया।
इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह रावत सदन में नारेबाजी करते हुए पीठ के सामने धरने पर बैठ गए उनके साथ 5 क्षेत्र पंचायत सदस्य- भावना रावत,भानुप्रकाश फर्स्वाण, राकेश जोशी, बबीता देवी एवं सुमन देवराड़ी पीठ के सम्मुख धरने पर बैठ गए और दो घंटे से अधिक समय तक धरने पर बैठे रहें।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित, ज्येष्ठ प्रमुख नवनीत रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी,पीडी आनंद सिंह,खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया धरने पर बैठे सदस्यों को समझाते रहें किंतु धरने पर बैठे सदस्य आवंटन में भेदभाव के खिलाफ शोर- शराबा करते रहें, इसके बाद ब्लाक के एकाउंटेंट ने प्राप्त धनराशि का सदन में वाचन किया।
डीपीआरओ ने धारा 82 का उल्लेख करते हुए बताया कि सचिव बीडीओ की देखरेख में नियोजन समिति के द्वारा धन
आवंटन किया जाता हैं,जिसे सदन से पारित किया जाता हैं,क्षेत्र पंचायत थराली की बैठक में 6 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने राज्य वित्त एवं 15 वित्त का भेदभाव आवंटन करने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने जमकर हंगामा करते हुए,पीठ के सामने धरने पर बैठ गए, जबकि 17 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने धन आवंटन को सही बताया।
जिससे 2 घंटे से अधिक समय तक सदन में जमकर शोर-शराबा होता रहा,23 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 6 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 11 हजार के सोलर स्ट्रीट लाइट 16 हजार में पंचायतों में लगाने का भी आरोप लगाया,इस दौरान कई बार सदन चलाने का प्रयास किया गया किंतु व्यवधान उत्पन्न होता रहा, जिसके बाद प्रधान संघ थराली राजेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर बैठक के बहिष्कार की घोषणा करते हुए सदन से बाहर चले गए,अंत में ब्लाक प्रमुख ने सदन को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…
By Sachin Chauhan and Dr Tania Saili Dehradun, 23 Oct: In its first-ever collaboration with…
156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…