अटल मिशन फॉर रीजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) 2.0 योजना से कर्णप्रयाग क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किया होगी –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी  गौरव कुमार ने अटल मिशन फॉर रीजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) 2.0 के अंतर्गत संचालित कर्णप्रयाग पेयजल योजना के तहत रिठोली–सुंदरगांव मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ₹27.39 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस योजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। योजना का निर्माण कार्य अगस्त 2025 से प्रारंभ हुआ है तथा इसे फरवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत पिंडर नदी से लिफ्ट प्रणाली के माध्यम से पानी को दो मुख्य टैंक तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद जल संस्थान की पूर्व से स्थापित कुछ संरचनाओं का उपयोग करते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किया जाएगा। योजना के पूर्ण होने पर लगभग 3,000 पेयजल कनेक्शनों को नियमित एवं बेहतर जलापूर्ति का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र की पेयजल वितरण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए व्यक्तिगत पेयजल लाइन बिछाने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, जल निगम, अमृत योजना के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

27 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

50 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago