देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गुरुवार को एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साहू एक राज्य का नाम लेते हुए 20 से 25 हजार रुपये में विवाह के लिए युवतियां मिलने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 23 दिसंबर 2025 को अल्मोड़ा में आयोजित स्याही देवी मंडल की बैठक का है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो में गिरधारी लाल साहू कुछ युवाओं से बातचीत करते हुए कहते हैं कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की। साथ ही यह भी कहते हैं कि उनके समय तक तो तीन-चार बच्चे हो जाया करते थे और वे युवाओं की शादी कराएंगे।
वीडियो में साहू एक राज्य का जिक्र करते हुए कहते हैं कि वहां 20-25 हजार रुपये में युवतियां विवाह के लिए मिल जाती हैं। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है।
गिरधारी लाल साहू का बयान
वहीं, गिरधारी लाल साहू ने वीडियो को फर्जी और गलत संदर्भ में पेश किया गया बताया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय विवाह समारोह के खर्च से था, न कि किसी महिला या युवती की कीमत से। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने इस बयान को घोर निंदनीय और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बयान महिलाओं और बच्चियों की गरिमा पर सीधा हमला है। ज्योति रौतेला ने कहा कि सबसे गंभीर बात यह है कि यह बयान ऐसे व्यक्ति की ओर से आया है, जिनकी पत्नी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की कथनी और करनी के बीच के अंतर को उजागर करता है। इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।
( उत्तराखंड हलचल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)
Post Views: 2
Post navigation
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान तेज, घटनास्थल से निकाले जाएंगे छह शव, DGCA…
ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…
नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…
ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…