मेरे संबोधन को विरोधियों द्वारा तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया ,महिला सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध- गिरधारी लाल शाहू। – पर्वतजन

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं पशुपालन मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में आयोजित एक स्वागत समारोह में दिए गए अपने संबोधन पर उठे विवाद को लेकर 01 जनवरी को एक प्रेस नोट जारी कर स्पष्टीकरण दिया है। इसमें उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए किसी को ठेस पहुंचने पर हाथ जोड़कर माफी मांगी है।विवाद की शुरुआत तब हुई जब अल्मोड़ा जिले के दौलाघट क्षेत्र में हाल ही में हुए एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
साहू ने अपने प्रेस नोट में स्पष्ट किया कि कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर आयोजित स्वागत समारोह था, जहां उन्होंने हास्यप्रद तरीके से अपने एक मित्र की शादी की चर्चा की थी। इसे विरोधियों और कांग्रेस द्वारा तोड़-मरोड़कर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है।
बेटियों के सम्मान पर जोर देते हुए साहू ने बताया कि वे प्रतिवर्ष बरेली में रामलीला के दौरान 101 गरीब बेटियों की शादी करवाते हैं और लंबे समय से अपनी श्रद्धा से इसमें सहयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “देश की समस्त बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों के समान हैं। मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित पूरे प्रदेश और देश की बेटियों को देवी के समान सम्मान करता हूं।”

अंत में, यदि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए सभी देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

29 seconds ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

42 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago