देहरादून के इन इलाकों में हुआ ब्लैकआउट, हवाई हमले का मॉक ड्रिल कही गिरे बम तो कही एयर रेड। – myuttarakhandnews.com

देहरादून: शुक्रवार रात 10 बजे सायरन बजते ही देहरादून का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया। बाजारों की चमक अचानक गायब हो गई, घरों की लाइटें बंद हो गईं और सड़कों पर भी आवाजाही धीमी पड़ गई।
शुक्रवार रात आयोजित एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। रात करीब 10:05 बजे से 10:30 बजे तक शहर के चार संवेदनशील क्षेत्रों आईएसबीटी, घंटाघर, आराघर और रायपुर के डील क्षेत्र में 30 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान अलग अलग क्षेत्र में आपात स्थिति बनाकर अभ्यास करते हुए सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और आपसी तालमेल की क्षमता को परखा गया
आईएसबीटी क्षेत्र में रात 10:34 बजे बम धमाके का परिदृश्य बनाया गया। इसमें भवन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति दिखाई गई और चार मृतक, छह गंभीर घायल तथा पांच सामान्य घायल दर्शाए गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय भेजकर चिकित्सा व्यवस्था की तत्परता परखी गई
आराघर में मिला ‘अनफटा बम’, EOD टीम ने किया निष्क्रिय :
आराघर क्षेत्र में 10:36 बजे बम गिरने की सूचना मिली, जो फटा नहीं था। एक्सप्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोजल (EOD) टीम ने मौके पर पहुंचकर बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया।
घंटाघर में पुलिया क्षतिग्रस्त, सेवाएं बाधित :
घंटाघर क्षेत्र में बमबारी के कारण पास की बस्ती की पुलिया क्षतिग्रस्त होने और बिजली-पानी आपूर्ति बाधित होने का सीन तैयार किया गया। संबंधित विभागों द्वारा तत्काल बहाली कार्य शुरू किया गया।
अन्य क्षेत्रों में नहीं हुई जनहानि :
डील रायपुर और आराघर क्षेत्रों में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति नहीं दर्शाई गई। सभी स्थानों पर मॉक ड्रिल शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
सिविल डिफेंस वालंटियर्स की अहम भूमिका :
अभ्यास के दौरान सिविल डिफेंस के वालंटियर्स की तैनाती इस प्रकार रही:
घंटाघर: 52
आराघर: 52
आईएसबीटी: 36
डील रायपुर: 12
मॉक ड्रिल का उद्देश्य :
इस अभ्यास का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन करना था, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

9 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

14 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

19 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

29 minutes ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

31 minutes ago

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

42 minutes ago